फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: थाना रोड पर पार्किंग बेअसर... अब भी सड़कों पर खड़ी हो रहीं गाड़ियां

Tue, 03 Feb 2026 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजार में थाना रोड से जवाहर चौक तक यातायात व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद वाहन चालक गाड़ियों को गलत तरीके से सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी होती है। कई बार यह स्थिति पैदल चलने वालों के लिए भी मुश्किल पैदा कर देती है। यह समस्या खासकर दोपहर से शाम तक अधिक दिखाई देती है।
विज्ञापन

गाड़ियों के अलावा रेहड़ी भी जाम का कारण
सड़क जाम केवल गाड़ियों की वजह से नहीं, बल्कि रेहड़ी चालकों की वजह से भी होता है। रेहड़ी चालक बीच सड़क पर सामान लगाकर बेचने लगते हैं, जिससे दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रास्ता बाधित हो जाता है। कई जगहों पर रेहड़ी चालकों ने अपनी जगह तय कर रखी है, जिससे दुकानदारों और आम जनता दोनों को परेशानी होती है।
पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी
अग्रसेन चौक, थाना रोड पार्किंग और जवाहर चौक में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस कर्मी वाहन जाम होने के बाद दुकानदार या वाहन चालक को ढूंढते हैं और फोटो खींचकर चालान अधिकारियों को भेजते हैं। अगर पुलिस कर्मी पैदल गश्त करते और सड़क पर वाहन रोकते, तो जाम जैसी स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन

-
बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर कर्मचारी तैनात हैं। यदि तैनाती के बावजूद जाम होता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें