भट्टू कलां। गांव बनावाली के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा पखवाड़ा एवं पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग और रॉकेट लर्निंग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बच्चों के विकास में पिता की भूमिका व एक पेड़ मां के नाम विषय पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से पौधारोपण करवाया और स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। सुपरवाइजर वर्षा ने अभिभावकों को पोषण माह के बारे जागरूक करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह अभियान मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, प्रेम बाला, वनीता, रामप्यारी, हेल्पर कमला, मंजू उपस्थित रहीं।