फतेहाबाद। जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) व हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (हालसा) की विभिन्न स्कीमों की जागरूकता के लिए एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गायत्री ने बताया कि एक अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीली मंदोरी में अधिवक्ता मुकेश कुमार, 3 अक्तूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में अधिवक्ता सिद्धार्थ भोला, 6 अक्तूबर को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीघड़ में अधिवक्ता एमएल भांभू विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे।
8 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लहरिया में अधिवक्ता शहनवाज, 9 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू मंडी में अधिवक्ता मुकेश कुमार, 13 अक्तूबर को राजकीय उच्च विद्यालय मानावाली में अधिवक्ता सिद्धार्थ भोला, 14 अक्तूबर को राजकीय उच्च विद्यालय भड़ोलावाली में अधिवक्ता एमएल भांभू व 15 अक्तूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में अधिवक्ता शहनवाज विद्यार्थियों को नालसा व हालसा की विभिन्न स्कीमों बारे में जानकारी देंगे।