गाडी के बोनट से सांप को पकडते हुए नवजोत सिंह।
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड पर गाड़ी ठीक करते समय बोनट में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना वन्य जीव रक्षक नवजोत ढिल्लों की टीम को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सांप को काबू किया और लोगों ने राहत की सांस ली।
नवजोत ने बताया कि गांव रसीदा निवासी व्यक्ति अपनी गाड़ी को ठीक करवाने के लिए शहर की नगर परिषद के सामने मेकेनिक के पास लेकर आया था। यहां पहुंच कर जैसे ही कार का बोनट खोल कर देखा तो उसे सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही उसके होश उड़ गए। कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। नवजोत ने बताया कि उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत से सांप को काबू कर जंगलों में छोड़ा। ढिल्लों ने बताया कि इस सांप का नाम चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नेक है, ये विषैला नहीं होता। काटने से तेज दर्द हो सकता है लेकिन जान को कोई खतरा नहीं होता। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सांप इंजन के अंदर छुप गया था। जैसे ही इसे पकड़ने गए तो ये और नीचे घुस गया। ऐसे में कार के कुछ पार्ट खोलने पड़े काफी जद्दोजहद के बाद सांप को पकडा गया।