फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: विरोध पर बोले पंचायत मंत्री बबली, कुछ चले हुए कारतूस सरपंचों को गुमराह कर रहे हैं

Fri, 06 Jan 2023 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। ई टेंडरिंग के जरिये सरपंच 25 लाख रुपये तक का काम करवा सकते हैं। जो सरपंच विरोध कर रहे हैं, उनका व्यक्तिगत स्वार्थ है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का कहना है कि कुछ चले हुए कारतूस सरपंचों को गुमराह करके उनका विरोध करवा रहे हैं। सरपंचों के कंधे पर ऐसे लोग राजनीति करके अपनी गोटियां फिट करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह बिना नाम लिए उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली शुक्रवार को फतेहाबाद के जिला सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। ई टेंडरिंग के जरिये सरपंच 25 लाख रुपये तक का काम करवा सकते हैं। जो सरपंच विरोध कर रहे हैं, उनका व्यक्तिगत स्वार्थ है। जो सरपंच ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, उनके लिए ई टेंडरिंग बहुत सही तरीका है। इससे वो बेदाग तरीके से काम करवा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें