फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी को बर्बाद करने पर पंचायत लगाएगी जुर्माना

Thu, 24 Apr 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में जल चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायम खान मोहम्मद की ग्राम सभा में उपस्थित अधिकार
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्राम पंचायत खान मोहम्मद में जल चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा की बैठक सरपंच सुमन रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर सरपंच सुमन रानी ने बताया कि पंचायत ने पीने के पानी के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की कि अब से जो भी ग्रामीण पीने के पानी के नलों पर नल नहीं लगाएंगे या पानी की बर्बादी करेंगे, उन पर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जल संरक्षण की दिशा में यह एक अहम कदम है, जिसे पंचायत ने गंभीरता से लिया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने भी इस कदम की सराहना की। उन्होंने बताया कि खान मोहम्मद पंचायत द्वारा उठाया गया यह कदम जल संरक्षण में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और पीने के पानी से संबंधित समस्याओं को तत्काल ठीक किया जाएगा। लाली ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ घरों ने पीने के पानी का इस्तेमाल गलत तरीके से किया है, जैसे हरा चारा या सब्जियां धोने के लिए पानी का प्रयोग करना, जिसके कारण कुछ घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

इस बैठक में खंड संयोजक मदन लाल, कनिष्ठ अभियंता अजमेर सिंह, हेमराज, राकेश कुमार, लैब इंचार्ज विनोद कुमार, सुपरवाइजर सुमित कुमार, पंच ललित कुमार, वीरपाल कौर, परमजीत कौर, लखा सिंह, सतीश कुमार और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें