भट्टू कलां। जिले में 15 जून को होने वाले पंचायत उपचुनावों को लेकर नामांकन के अंतिम दिन भट्टू कलां खंड के गांव सूलीखेड़ा में सरपंच पद पर 6 नामांकन आए। वहीं भट्टू कलां पंचायत समिति के वार्ड 17 से सदस्य पद को लेकर 3 नामांकन दाखिल हुए।
पंच पद पर गांव ढाणी चानन राम के वार्ड 5 के एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। कोई आवेदन न आने से यह फिर खाली रह गया है। गांव बनमंदोरी के वार्ड 3 से एक आवेदन राजेश, गांव पीली मंदोरी के वार्ड 12 से एक सतवीर सिंह, ढाबी कलां के वार्ड 14 से एक कनिका, गांव ढिंगसरा के वार्ड 6 से कांता ने पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। पंच पद को लेकर सर्वसम्मति बनी है।
पंचायत समिति सदस्य पद पर वार्ड 17 से गोविंद सिंह, मुकेश व पंकज शर्मा ये तीन आवेदन आए हैं। वहीं गांव सुलीखेड़ा में सरपंच पद पर राजेश, सतपाल, राजेश, सुनील, सुरेश कुमार व सतीश ने आवेदन दाखिल किए हैं। अब शनिवार को इनकी जांच होगी। दो जून को नोमिनेशन वापसी के लिए समय रखा गया है। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी रोडवेज महाप्रबंधक अजय दलाल व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ रहे।