फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधूरा उपचार लेने से 3 साल बाद मलेरियाग्रस्त हुआ श्रमिक

Fri, 30 May 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मलेरिया को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मीस्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मलेरिया का एक नया केस मिला है। मलेरिया पॉजिटिव मिला शख्स पिछले दिनों ही उत्तरप्रदेश से आया था। तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में उपचार करवाया। जब जांच करवाई तो वह मलेरिया पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया तो सामने आया कि युवक करीब तीन साल पहले भी पंजाब में काम के दौरान मलेरिया पॉजिटिव रह चुका है। मरीज को 14 दिन तक उपचार लेना जरूरी होता है अगर बीच में छोड़ता है तो दोबारा ग्रसित हो सकता है। उस समय उसने तीन दिन ही उपचार लिया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित मरीज पर निगरानी रख रही है। सर्वे के दौरान आसपास जगह पर लारवा नहीं मिला है। वहीं पिछले दिनों विभाग द्वारा करवाए गए सर्वे के दौरान 55 घरों में लारवा मिल चुका है। इसके चलते संबंधित को नोटिस भी जारी किए गए।

-

जिले में मलेरिया केसों की स्थिति

वर्ष मलेरिया केस मिले

2014 368

2015 107

2016 59

2017 42

2018 2

2019 5

2020 0

2021 1

2023 2

2024 2

2025 1



जिले में मलेरिया पॉजिटिव का एक केस मिला है। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है। टीम ने सर्वे किया है, फिलहाल वहां लारवा भी नहीं मिला है। मरीज पहले भी मलेरिया पॉजिटिव रह चुका है। माना जा रहा है कि उपचार पूरा न लेने के कारण दोबारा पॉजिटिव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें