फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान की खरीद शुरू, पहले दिन नहीं हुई कोई आवक

Mon, 22 Sep 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मडी में लगी धान की किस्म 1509 की ढेरियां। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन जिले में परमल धान की कटाई का काम शुरू नहीं होने के चलते खरीद के पहले दिन अनाज मंडी धान की आवक नहीं होने से खरीद शुरू नहीं हो सकी। हालांकि बासमती धान की खरीद पिछले एक सप्ताह से जारी हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार परमल धान का रकबा करीब 90 हजार एकड़ है, जिसमें से कुछ धान का रकबा जलभराव होने से नष्ट हो चुका है। ऐसे में इस बार परमल धान की पैदावार में कमी आई है, जिससे अनाज मंडियों सरकारी खरीद में कमी आने के आसार हैं। जिला प्रशासन की ओर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर बारदाना, लेबर और नमी मापने की मशीनें आदि का प्रंबंध कर लिया गया। लेकिन परमल धान की आवक नहीं होने खरीद शुरू नहीं हो सकी।
किसान रामचंद्र, राजेंद्र, दलीप और अशोक आदि ने बताया कि अभी परमल धान की कटाई का काम शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। अभी परमल धान की फसल में दाना बनना शुरू हुआ है। वहीं धान की किस्म 1509 की कटाई का काम जोरों पर है। 1509 की कटाई का काम अगले 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। इस बार सरकार ने परमल धान की कटाई शुरू होने से पहले ही खरीद के निर्देश जारी किए हैं। इससे किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें