फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: काम करते समय मिस्त्री को लगा करंट, मौत

Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में मैरिज पैलेस में काम करते समय 28 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। सोमवार को मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव मुस्सेअहली निवासी गुरप्रीत हिजरावां कलां में एक मैरिज पैलेस में मिस्त्री के तौर पर तैनात था। रविवार शाम को शेड लगाने का काम किया जा रहा था, इस दौरान सीढ़ी में करंट आ गया और झुलस गया। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें