फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान की खरीद के पहले दिन मंडी में नहीं धान की खरीद

Sat, 28 Sep 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद शुक्रवार से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए। मगर जिले के किसानों को इसकी जानकारी देरी से मिलने के कारण शुक्रवार को फतेहाबाद अनाज मंडी में कोई भी किसान धान की परमल किस्म लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

खरीद के पहले दिन किसानों का जिले में कोई भी गेट पास नहीं कटा। व्यापारियों और आढ़तियों का मानना है कि एक या दो दिनों में मंडी में परमल धान की फसल आनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए पहले 23 सितंबर से निर्देश दिए थे, जिसकी सूचना पाकर किसान अनाज मंडी में अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे थे, मगर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण उनको अपनी फसल निजी व्यापारियों को सस्ते भाव में बेचना पड़ रही थी। वहीं अनाज मंडी में बासमती धान की खरीद निजी व्यापारियों के द्वारा की जा रही है।


:: धान की सरकारी खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खरीद के पहले दिन परमल धान के लिए एक भी गेट पास नहीं कटा। जैसे ही मंडी में धान की आवक होगी खरीद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनीत जैन जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें