फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान की कटाई के काम में आई तेजी, 4,14,675 मीट्रिक टन की हुई खरीद

Sat, 18 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी धान की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद की पिछले कई दिनों से जोर पकड़ रही है। धान की आवक में भी तेजी आई है। इससे प्रतिदिन जिले में 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो रही है। शनिवार तक जिले में कुल धान की खरीद 4,14,675 मीट्रिक टन की हो चुकी है। इसमें से उठान मात्र 2,09,905 मीट्रिक टन का हुआ है।
विज्ञापन


जिले में पिछले 20 दिनों से धान की कटाई का काम जारी है। इससे अब परमल धान की कटाई का काम लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। जबकि बासमती धान की कटाई का काम नवंबर माह के अंत तक जारी रहेगा। वहीं परमल धान की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद प्रक्रिया 15 नवंबर के बाद बंद हो जाएगी। ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसलों को मंडी लेकर पहुंच रहे हैं, ताकि सरकारी खरीद का लाभ ले सकें।

जिले में अभी तक धान की कुल खरीद 4,14,675 मीट्रिक टन की हुई है। इसमें से उठान 2,51,036 मीट्रिक टन का हो सका है। ऐसे में अनाज मंडियों में 60 फीसदी धान का उठान हो सका है। इससे अनाज मंडियां पूरी तरह से धान की फसल से अटी हुई है। उठान प्रक्रिया धीमी होने से 26,554 किसानों का 5 करोड़ 80 लाख का भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन


-

खरीद एजेंसियों की ओर से की गई (खरीद मीट्रिक टन में )

एजेंसी-खरीद- उठान

खाद्य आपूर्ति विभाग-125861-72523

वेयर हाउसिंग कॉरपोशन-138473-93374

हैफेड़-150341-85139



:: मार्केट कमेटी की ओर से रविवार को अनाज मंडी की छुट्टी रहेगी। इसके बाद सोमवार से अगर कोई किसान मंडी में फसल लेकर आता है तो उसकी फसल की खरीद की जाएगी। किसानों से अपील है कि वें अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं।
विज्ञापन


-राजेश नैन, मंडी सुपरीवाइजर, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें