फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान की आवक 6 लाख क्विंटल पार, उठान महज 22 हजार का

Sun, 11 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में उठान प्रक्रिया धीमी होने से धान की ढेरियों व बोरियों से अटी मंडी। सं
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आने के साथ ही मंडियों में फसल का दबाव बढ़ने लगा है। अब तक जिले की मंडियों में 6 लाख 70 हजार 370 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है लेकिन इसके मुकाबले उठान की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है।
विज्ञापन

अब तक केवल 22 हजार 100 क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है जबकि मंडियों में 1 लाख 70 हजार 500 क्विंटल धान उठान के इंतजार में पड़ा है। उठान की धीमी रफ्तार के कारण मंडियों में धान के ढेर लगने लगे हैं। इससे किसानों को अपनी फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धान की आवक लगातार बढ़ने के कारण अनाज मंडियों में जगह की कमी होने लगी है। मंडियों में पहले से ही बड़ी मात्रा में धान पड़ा हुआ है। वहीं, नई फसल लेकर पहुंच रहे किसानों के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

धान से मंडियों के फड़ अटे पड़े हैं जिसके चलते किसानों को अपनी फसल उतारने और रखने के लिए जगह तलाशनी पड़ रही है। यदि समय रहते उठान की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।

-

उठान धीमा, भुगतान का इंतजार
धान के उठान में देरी का असर किसानों के भुगतान पर भी पड़ रहा है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों का भुगतान शुरू नहीं हो पाया है। किसानों को उम्मीद है कि मंडियों से धान का उठान तेजी से होगा जिससे खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और उन्हें उनकी फसल की राशि मिल सकेगी। फसल बेचने के बाद भुगतान में देरी होने से किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों को अगली फसल की तैयारी और अन्य कृषि कार्यों के लिए भी पैसों की जरूरत होती है।


उठान में तेजी लाने की जरूरत
अनाजमंडी के आढ़ती राकेश, बलवान, आजाद और ज्ञानचंद ने बताया कि मंडियों में धान की बढ़ती आवक को देखते हुए उठान प्रक्रिया में तेजी लाना जरूरी हो गया है। समय पर धान का उठान होने से मंडियों में जगह उपलब्ध होगी और नई फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सकेगी और किसानों को भुगतान मिलने का रास्ता भी साफ होगा। अब किसानों को इंतजार है कि संबंधित एजेंसियां उठान में तेजी लाएं ताकि मंडियों में जमा धान का समय पर निपटान हो सके और उन्हें अपनी फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

-
:: मंडी में आवक में तेजी आई है। खरीद के साथ ही उठान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों को खरीद के दौरान परेशानी नहीं होने की दी जाएगी।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें