फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जोहड़ की जमीन पर 300 से ज्यादा घर और दुकानें चिह्नित, लोगों की बढ़ी चिंता

Tue, 30 Jun 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। नायक धर्मशाला में पूर्व विधायक दुड़ा राम प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते
विज्ञापन
भूना। शहर के वार्ड 10, 11 और 12 में स्थित जोहड़ के खसरा नंबर 853 की राजस्व विभाग द्वारा करवाई गई निशानदेही के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जोहड़ की भूमि पर 300 से अधिक मकान, दुकानें, शोरूम और कुछ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान अतिक्रमण की जद में पाए गए हैं। इसके बाद प्रभावित परिवारों में अपने आशियाने और कारोबार को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड 7, 8 और 9 क्षेत्र में स्थित तीन अन्य तालाबों की निशानदेही अभी बाकी है। ऐसे में शहर के लोगों में आगे होने वाली कार्रवाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित जोहड़ की भूमि पर छोटे मकानों के अलावा कई प्रभावशाली लोगों के भी निर्माण मौजूद हैं। संभावित कार्रवाई की चर्चाओं के बीच पिछले चार दिनों से प्रभावित परिवार लगातार बैठकें कर रहे हैं और अपने मकान, दुकान तथा अन्य निर्माण बचाने के लिए कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर रणनीति बना रहे हैं।
इसी सिलसिले में शहर के कुछ लोगों ने पूर्व विधायक दुड़ा राम से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके सामने रखी थी। मंगलवार को पूर्व विधायक दुड़ा राम प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जिन गरीब परिवारों ने वर्षों से वहां मकान बनाकर रह रहे हैं, उनके हितों की रक्षा के लिए वे अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके पास जमीन या निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज हैं वे उन्हें उपलब्ध करवाएं ताकि कानूनी रूप से उनका पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके। पूर्व विधायक ने कहा कि संबंधित भूमि पर जलघर, धर्मशाला सहित अन्य सार्वजनिक उपयोग के निर्माण भी मौजूद हैं जिन तथ्यों को भी प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सुख-दुख में वे क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, मास्टर पंकज, प्रवीण कुमार धारनिया, पार्षद सुशील सोनी, रोहतास गोयल, पूनम सिंगला अरुण सेठी, बलजीत सोनी, नंदलाल कंबोज, अनिल भूटानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें