फतेहाबाद। पुलिस विभाग की सख्ती के बावजूद नशे के मामले और गिरफ्तारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में हेरोइन की मात्रा 8102 ग्राम पकड़ी गई, जबकि वर्ष 2024 में यह 1431.71 ग्राम थी। प्रतिबंधित गोलियों की मात्रा भी डेढ़ लाख से अधिक बढ़ी। इसके बावजूद सप्लायर चेन पूरी तरह से नहीं टूटी है।
जिले में मेडिकल नशे की अवैध बिक्री जारी है, कई दुकानों पर बिना डॉक्टर पर्ची दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में एनडीपीएस और अवैध शराब तस्करी के 1239 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 770 थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 469 अधिक आरोपियों को पकड़कर कानून के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के प्रयास लगातार चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी जानकारी और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट तत्काल दें, ताकि तस्करों की चेन तोड़ी जा सके और युवाओं के नशे की लत से दूर रखा जा सके।
-
- नशे के मामले और गिरफ्तारी
वर्ष केस गिरफ्तारी
2024 219 434
2025 295 645
-
नशीले पदार्थों की बरामदगी
नशीला पदार्थ वर्ष 2024 वर्ष 2025
अफीम 23.131 किग्रा 15.529 किग्रा
चूरा पोस्त 2036.181 किग्रा 2118.696 किग्रा
चरस 0.16 ग्राम 18.158 किग्रा
गांजा 594.297 किग्रा 648.947 किग्रा
हेरोइन 1431.71 ग्राम 8102.729 ग्राम
कोकीन — 9.72 ग्राम
नशे की गोलियां 16,934 1,75,000
नशे के इंजेक्शन — 250
पोस्त पौधे 1393 325
-
जिले को नशा और अपराध मुक्त बनाना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित गश्त, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक