फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 7 दिन के लिए ओटी बंद, सिजेरियन डिलीवरी नहीं होंगी, अस्पताल प्रबंधन ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में यदि आप सिजेरियन डिलीवरी या सामान्य सर्जरी कराने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। अस्पताल प्रशासन ने आगामी सात दिन के लिए ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को बंद कर दिया है। इस दौरान अस्पताल में न तो सामान्य ऑपरेशन होंगे और न ही सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रशासन ने यह कदम सुंदरीकरण कार्य के चलते उठाया है।
नागरिक अस्पताल में वर्तमान में चल रहे सुंदरीकरण कार्य के कारण ऑपरेशन थियेटर को सात दिनों के लिए बंद किया गया है। इस दौरान जिन मरीजों को सामान्य सर्जरी या सिजेरियन डिलीवरी की आवश्यकता होगी, उन्हें सात दिन बाद का समय दिया जाएगा। वहीं, सिजेरियन डिलीवरी के लिए मरीजों को अग्रोहा मेडिकल भेजा जाएगा। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने पहले ही अग्रोहा मेडिकल प्रशासन को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हर रोज औसतन चार से पांच सिजेरियन डिलीवरी होती हैं। सामान्य डिलीवरी की सुविधा तो अस्पताल में जारी रहेगी, लेकिन सिजेरियन डिलीवरी के मामलों को अब अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया जाएगा। अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए एक निजी अस्पताल के विशेषज्ञ को पैनल पर भी रखा गया है, क्योंकि सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रेफर किया जाता है।
अस्पताल में 9.5 करोड़ रुपये से हो रहा है सुंदरीकरण
नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण का कार्य पिछले साल जुलाई से शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। हालांकि, बजट की कमी के कारण कार्य कई बार रुका भी, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने पुनः काम शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सरकारी अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहने के दौरान ओटी का सुंदरीकरण किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ न पड़े।
विज्ञापन

-
नागरिक अस्पताल में सात दिन तक ऑपरेशन थियेटर बंद रहेगा। इस दौरान सभी मरीजों को अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया जाएगा और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें