फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीसी कार्यालय पर 26 को संगठनों का प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक में प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टूकलां। किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू 26 नवंबर को डीसी कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के लिए तीनों संगठन तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

देवीलाल पार्क, भट्टूकलां में तीनों संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता किसान सभा के तहसील प्रधान सुभाष भादू, खेत मजदूर यूनियन के नेता राजाराम, मिड डे मील यूनियन से भागी देवी ने की एवं संचालन खेत मजदूर नेता जगदीश शर्मा ने किया। बैठक को किसान सभा जिला प्रधान विष्णु दत्त शर्मा व खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव रामकुमार बहबलपुरिया ने संबोधित किया।
किसान नेताओं ने कहा कि बारिश से हुए जलभराव से हजारों मकानों को नुकसान हुआ है, फसलें बर्बाद हो गई हैं जिससे मजदूरों को भी आर्थिक हानि हुई है। मकानों, फसलों व मजदूरों को हुए नुकसान का मुआवजा तुरंत दिया जाए। फसल बीमा कंपनियां क्लेम देने में कोताही कर रही है। संगठनों की मांग है कि तमाम मिड डे मील, आशा, आंगनवाड़ी, क्रेच वर्करों, ग्रामीण व नगर कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनमर्जी के बिजली रेटों के अलावा बिलों पर अनाप-शनाप चार्जिज लगाकर सरकार लोगों की जेब काटने का काम कर रही है, इसे बंद किया जाए। लाडो लक्ष्मी योजना में जिस प्रकार की शर्तें लगाई गई है, वो उनके साथ क्रूर मजाक है। उम्र की पात्रता पूरी करने वाले बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग से 26 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें