फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास आश्रम रोड से पाइप लाइन गुजारने का विरोध

विज्ञापन
फतेहाबाद का कन्या स्कूल जहां पर डिस्पोजल टैंक बनना है। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। धर्मशाला रोड से बरसात के पानी की निकासी के लिए फिर से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। राजकीय कन्या स्कूल में बनने वाले डिस्पोजल टैंक के निर्माण कार्य को शुरू करने को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। पानी निकासी के लिए बनाई गई 14 सदस्यीय कमेटी तैयार है लेकिन संन्यास आश्रम रोड के लोग और पार्षद प्रतिनिधि पाइप लाइन गुजारने को लेकर तैयार नहीं है। ऐसे में टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड से बरसात के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने का काम नहीं हो पा रहा है। अभी तक पूर्व नप प्रधान विरेंद्र नारंग के घर तक पाइप लाइन डाली गई है। हालांकि डिस्पोजल टैंक के लिए पूर्व प्रधान नारंग के घर से आगे चिल्ली तक 12 इंची पाइप लाइन बिछाई जानी है। लेकिन इसको लेकर संन्यास आश्रम रोड व आसपास की कॉलोनी के लोग तैयार नहीं है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक या दो दिन में डिस्पोजल टैंक का काम शुरू हो जाएगा।
--------
33 लाख से कन्या स्कूल में बनना हैं
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब एक साल पहले राजकीय कन्या स्कूल में डिस्पोजल टैंक बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। टैंक को लेकर टेंडर लगाया गया और प्रक्रिया भी पूरी हो गई। डिस्पोजल टैंक बनाने पर करीब 33 लाख 8 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

ऐसे होगी बरसात के पानी की निकासी :
धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक पर जमा होने वाले बरसात के पानी को पहले डिस्पोजल टैंक में डाला जाएगा। पानी निकालने के लिए तीन पंप सेट लगेंगे। एक पंप सेट करीब 4 हजार लीटर प्रति मिनट के हिसाब से पानी निकालेगा। पानी निकालने के लिए धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड होते हुए चिल्ली तक पाइप लाइन बिछाने की योजना है। पाइप से पानी चिल्ली में बने डिस्पोजल टैंक तक पहुंचेगा। यहां से पंप सेट के माध्यम से रंगोई नाले में निकाला जाएगा।
डिस्पोजल टैंक स्कूल में बनना है। यहां से 12 इंची पाइप लाइन चिल्ली की ओर लेकर जाएंगे। संन्यास आश्रम रोड पर अभी सड़क बनी है और पाइप लाइन के लिए तोड़ा जाएगा। ऐसे में वार्ड के लोग तैयार नहीं है। पाइप लाइन गुजारनी है तो सरकारी खाले से गुजारी जाए। यदि यहां पाइप लाइन डालने के लिए सड़क उखाड़ी जाती है तो काफी दिक्कत होगी।
- मनोज नारंग, पार्षद प्रतिनिधि
धर्मशाला रोड पर बरसाती पानी निकासी को लेकर दुकानदार और आमजन बहुत परेशान है। 14 सदस्यीय कमेटी की बैठक भी एसडीओ के साथ हुई है। विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- राकेश गंभीर, पार्षद
डिस्पोजल टैंक बनाने का जल्द शुरू होगा काम : एसडीओ
कन्या स्कूल में डिस्पोजल टैंक बनाया जाना है। इसको लेकर बैठक भी स्थानीय लोगों और धर्मशाला रोड के बरसाती पानी निकासी के लिए बनाई गई कमेटी के साथ हुई है। जल्द ही डिस्पोजल टैंक का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें