फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कृष्णा कॉलोनी में बीयर बार खोलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के बाईपास स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीयर बार खोलने की कोशिश को लेकर कॉलोनीवासी सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रशासन से लाइसेंस जारी न करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश, संदीप, पूनम, सुनीता ने कहा कि होटल संचालक गलत कार्य को सरेआम कानूनी जामा पहनाना चाहता है। कॉलोनी के 99 फीसदी लोग इसके विरोध में हैं। उन्होंने बताया कि एक्साइज कमिश्नर, डीसी, एसडीएम और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
पार्षद निखिल बंसल ने बताया कि बाईपास पर स्थित मिर्ची होटल ने बीयर बार के लाइसेंस के लिए फाइल लगाई है। इसके विरोध में कृष्णा कॉलोनी के साथ-साथ 12 वार्ड के लोग भी साथ हैं। डीसी साहब ने आश्वासन दिया था कि अप्रूवल नहीं दी जाएगी। वहीं होटल संचालक का कहना है कि उसने एल-4, एल-5 बार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है और प्रक्रिया अभी प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा, सरकार के नॉर्म्स के अनुसार मंदिर, स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड से 150 मीटर दूर होना जरूरी है। वह सभी गाइडलाइन फॉलो कर रहा हूं। यह बाईपास रोड है, बंद कॉलोनी नहीं है। उसकी तरफ से किसी कॉलोनीवासी को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें