फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बड़ोपल में लगे 5 सबमर्सिबल सेम से राहत की जगी उम्मीद

Fri, 24 Jul 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सबमर्सिबल ट्यूबवेल की बटन दबाकर शुरू करते सरपंच प्रतिनिधि सुभाष गौड व समाजसेवी सुभाष गोदारा साथ
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले कई दशकों से सेम की समस्या से जूझ रहे बड़ोपल गांव के किसानों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत की ओर से पंचायत निधि से स्थापित नए सबमर्सिबल ट्यूबवेल का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि सुभाष गौड़ ने बटन दबाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में सेम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंचायत लगातार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। गौड़ ने बताया कि सेम की समस्या के कारण वर्षों से किसानों की बड़ी मात्रा में कृषि भूमि प्रभावित होती रही है।
इससे फसलों का उत्पादन घटा और किसानों की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने अपने संसाधनों से गांव के विभिन्न स्थानों पर सबमर्सिबल ट्यूबवेल स्थापित करने का निर्णय लिया। अब तक पंचायत पांच सबमर्सिबल ट्यूबवेल स्थापित कर चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा पंजोड़ी क्षेत्र में एक ट्यूबवेल लगाया जा चुका है और शीघ्र ही वहां दूसरा ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबमर्सिबल ट्यूबवेल के माध्यम से जल निकासी में सुधार होगा जिससे सेम की समस्या में तेजी से कमी आएगी। इस ट्यूबवेल का लाभ केवल बड़ोपल ही नहीं बल्कि पड़ोसी गांव कुम्हारिया के किसानों को भी मिलेगा।
सुभाष गोदारा ने पंचायत के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर गोशाला प्रधान रामसिंह बिश्नोई, छोटूराम भादू, बलवंत भादू, हरिराम गुज्जर, बलवंत कड़वारा, रामनिवास, तेजा भादू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें