फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो फेंसिंग हाजिरी का विरोध : चिकित्सकों व कर्मचारियों ने बीच में ओपीडी छोड़ जताया रोष

Mon, 04 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रोष व्य​क्त करते हुए चिकित्सक व अन्य कर्मचारीस्त्रोत स्वास्थ
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को जियो फेंसिंग हाजिरी के विरोध में सभी चिकित्सक, लैब तकनीशियन, नर्सिंग ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों ने काम छोड़कर एसएमओ के कार्यालय में रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह 10 से 11 बजे तक ओपीडी बंद रहने से मरीज उपचार के लिए इंतजार करते रहे। जैसे ही 11 बजे ओपीडी शुरू हुई तो विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर धक्का-मुककी शुरू हो गई। नागरिक अस्पताल में आम दिनों की तुलना में भीड़ ज्यादा रही। सोमवार को 1100 तक ओपीडी रही। जबकि अन्य दिनों में मरीजों की ओपीडी 850 से 900 तक रहती है।
वहीं चिकित्सकों व कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अब भी सबक नहीं लेती है तो जल्द ही राज्य कमेटी की बैठक कर आंदोलन तेज किया जाएगा। एचसीएमएस के उपप्रधान डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि सरकार बिना किसी संसाधन या पूर्व सहमति के जबरन जियो फेसिंग प्रणाली को लागू कर रही है, जो न केवल कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है बल्कि सुप्रीम कोर्ट की निजता संबंधी टिप्पणियों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन

इस बारे में पहले भी विरोध किया जा चुका है। अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला तो जल्द ही बड़ा और निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
-
सैंपलों की जांच न मिली दवा
जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में नागरिक अस्पताल में एक्सरे, सैंपल जांच सेवाएं भी बंद रही। इसके अलावा फार्मेसी ऑफिसर के भी काम बंद करने के लिए चलते मरीजों को दवा नहीं मिली। सुबह 11 बजे ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों को राहत मिली। हालांकि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। विरोध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन, डेंटल सर्जन एसोसिएशन, फार्मासिस्ट अधिकारी एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन, रेडियोग्राफर एसोसिएशन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें