पुलिस हिरासत में धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करवाने का आरोपी धर्मपाल सिंह,स्त्रोत पुलिस
रतिया। फर्जी पहचान के आधार पर भूमि की रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी करने के एक साल पुराने मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शहर निवासी धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
धर्मपाल पर आरोप है कि उसने मृत महिला के नाम से फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर उक्त धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 16 अक्तूबर को तत्कालीन तहसीलदार ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत एक अन्य महिला को भूमि की वास्तविक मालिक बताकर गांव सहनाल की 10 कनाल 10 मरले भूमि की अवैध रजिस्ट्री करवाई। इस फर्जीवाड़े में धर्मपाल सिंह की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उजागर हुई।