फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीजेएम समप्रीत कौर ने चार बंदियों को किया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में केंद्रीय जेल 2 हिसार में जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समप्रीत कौर ने की। विभिन्न अदालतों में लंबित 5 मामले रखे गए, जिनमें से 4 केसों का निपटारा किया गया। इन 5 मामलों में 4 बंदियों को सजा मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सीजेएम समप्रीत कौर ने बताया कि जेल लोक अदालत हर महीने लगाई जाती है, जिसमें केसों का निपटारा मौके पर ही जिला कारागार में किया जाता है। इस दौरान सीजेएम ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा जेल परिसर का भी निरीक्षण किया और साफ-सुथरा पाया गया। सीजेएम ने विचाराधीन महिला कैदियों के बारे में जेल प्रशासन से पूछताछ की। उन्होंने विचाराधीन महिला कैदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस के संबंध में कोई मौखिक शिकायत नहीं दी।
कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया गया कि यदि उनके पास अपने केस को डिफेंस करने के लिए वकील नहीं है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ्त वकील ले सकते हैं। सीजेएम समप्रीत कौर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01667-231174 व टोल फ्री नंबर 1800-180-2057 पर सुबह 9.30 बजे से 5 तक किसी भी कार्य दिवस को फोन द्वारा हर प्रकार की कानूनी सहायता व जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें