फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ऑप्रेशन बंद, कल से नॉन इमरजेंसी ओपीडी भी नहीं चलेगी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की लगी भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। अब सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन ही होंगे। इसके अलावा वीरवार से नॉन इमरजेंसी ओपीडी भी बंद हो रही है। सिर्फ इमरजेंसी ओपीडी ही चलेगी। स्वास्थ्य विभाग ई संजीवनी को बढ़ावा देगा। यानी की मरीजों को ई संजीवनी एप पर डॉक्टरों से संपर्क करना होगा। हालांकि गर्भवती के लिए ओपीडी पहले की तरह चलती रहेगी। इसके अलावा फिजिशियन की ओपीडी भी चलेगी।
ओपीडी बंद करने का फैसला मंगलवार शाम को सिविल सर्जन कार्यालय में नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की बैठक के बाद लिया गया है। आयुष विंग की ओपीडी को बंद करके यहां के डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी कोविड में लगाई जाएगी। आयुष विंग की बिल्डिंग को अस्पताल प्रशासन अपने अधीन लेगा।
विज्ञापन

ये ओपीडी होंगी बंद
नागरिक अस्पताल में दंत रोग, नेत्र रोग, मनोरोग, ईएनटी, आयुष विभाग की ओपीडी बंद होंगी। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीज दिखा सकेंगे। हालांकि ईएनटी और मनोरोग के विशेषज्ञ कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ओपीडी पहले से बंद हैं। नागरिक अस्पताल में 500 से 550 तक ओपीडी रोजाना होती है।
सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन नहीं होंगे बंद
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि अस्पताल में इमरजेंसी ऑपरेशन बंद नहीं होंगे। ऐसे ऑपरेशन जिन्हें रोका जा सकता है, वे नहीं किए जाएंगे। आंखों के जो ऑपरेशन जरूरी है, वह किए जाएंगे। इसके अलावा नसबंदी, नलबंदी के ऑपरेशन को बंद किया गया है।
कोविड ब्लॉक में बढ़ाई गईं बिस्तरों की संख्या
जिला नागरिक अस्पताल के कोविड ब्लॉक में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिला कोविड सेंटर में पहले 22 बेड थे, जिन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया है। जिला कोविड सेंटर के ऊपर बने हॉल को भी कोविड सेंटर में शामिल कर लिया गया है।
आयुष विंग में होगा वैक्सीनेशन
नशा मुक्ति केंद्र के ऊपर बने हॉल में कोरोना वैक्सीनेशन हो रहा था, जिसे अब कोविड सेंटर में शामिल कर लिया गया है। फिलहाल कमरा नंबर सात में कोरोना टीकाकरण होगा। आयुष विंग में ओपीडी बंद होने के कारण टीकाकरण यहां शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल में उच्च अधिकारियों के आदेश पर ऑपरेशन पहले बंद किए जा चुके हैं। अब नॉन इमरजेंसी ओपीडी भी बंद कर दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी ओपीडी ही चलेगी। बेवजह मरीज अस्पताल में न आएं, इसलिए ये फैसला लिया गया है। ई संजीवनी के द्वारा मरीज डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें