फतेहाबाद। पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को जिले में ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अभियान चला। इस विशेष कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन में 38 टीमें शामिल रहीं, जिसमें 390 पुलिसकर्मी थे। टीम ने शहर, कस्बों में और ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नाकेबंदी, रेड और सघन चेकिंग की गई।
सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया अभियान पुलिस ने राजस्थान और पंजाब से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के ठिकानों पर भी छापे मारे। पुलिस का कहना है कि अपराध को पनपने नहीं देंगे।
सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया अभियान
पुलिस ने राजस्थान और पंजाब से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के ठिकानों पर भी छापे मारे।
::::::::::::
आबकारी अधिनियम
6 मामले दर्ज
7 आरोपी गिरफ्तार
60 बोतल देसी शराब व 640 लीटर लाहण बरामद
-
एनडीपीएस एक्ट
एक मामला दर्ज
3 आरोपी गिरफ्तार
5.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद
-
मोटर वाहन अधिनियम
40 चालान (लाइन चेंजिंग सहित)
85 चालान एमवी एक्ट के तहत
-
शस्त्र अधिनियम
1 असला सप्लायर गिरफ्तार (पूर्व मामले में)
-
अन्य गिरफ्तारियां
दो मोस्ट वांटेड आरोपी
4 चोरी के आरोपी
6 न्यायालय में गैरहाजिर आरोपी
7 झगड़ा-मारपीट से संबंधित आरोपी
2 बेल जम्प करने वाले आरोपी
-
ऑपरेशन आक्रमण का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। पूरे जिले में पुलिस की सक्रिय और सशक्त उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे आम लोगों ने राहत और भरोसे की भावना महसूस की। पुलिस का काम केवल अपराधियों को पकडऩा नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त करना, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक करना भी है। - सिंद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक