फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नौकरी का झांसा दे खाता खुलवाया फिर 15 हजार रुपये में बेच दिया

Thu, 20 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर बैंक खाता खुलवा गया और फिर उसका इस्तेमाल गलत कामों में किया गया। खाते के ज्यादा लेनदेन के बाद फ्रिज कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पवन निवासी भूना के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने इस खाते को आगे 15 हजार रुपये में बेच दिया। साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि 17 मार्च को ठाकर बस्ती (फतेहाबाद) के भगवत दयाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार बीघड़ निवासी अमन उसका दोस्त है जोकि बिजली निगम में कच्ची नौकरी करता है। अमन ने उसे बिजली निगम के ही कर्मचारी पवन कंबोज निवासी भूना से मिलवाया। पवन ने उससे कहा कि वह उसे बिजली निगम में ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी दिलवा देगा। इसके बाद पवन ने उसे वेतन के लिए अपना अलग से खाता इंडसइंड बैंक में खुलवाने बारे कहा गया।
विज्ञापन


इसके बाद वह अमन के साथ बैंक में गया और अपना खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के दौरान उसे बैंक किट मिली, जिसमें डेबिट कार्ड और चेक बुक थी। अमन ने यह किट और सिम कार्ड उससे ले लिया। भगवत दयाल ने कहा कि इसके बाद जब उसने अमन और पवन से नौकरी बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि जब कौशल रोजगार निगम में वैकेंसी निकलेगी तो उसे नौकरी लगला देंगे।

करीब 2-3 महीने तक जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह अपना खाता बंद करवाने के लिए बैंक में गया। बैंक कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके बैंक खाते में बहुत ज्यादा लेन-देन हुआ है और उसे फ्रीज कर दिया गया है। युवक ने आरोप लगाया कि अमन व पवन ने नौकरी लगवाने के नाम पर उसका बैंक खाता खुलवाया और उसके खाते में लेन-देन कर उसके साथ धोखाधड़ी की। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें