फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
टोहाना के गांव कन्हड़ी के पास रोड जाम करते गुस्साए परिजन व ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड पर गांव कन्हड़ी के पास शुक्रवार सुबह हिसार की ओर से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने पीछे से बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जींद जिले के नरवाना खंड के गांव अमरगढ़ निवासी 30 वर्षीय सुनील अपने भाई सागर व दोस्त फरेण कलां निवासी विक्की के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह करीब नौ बजे टोहाना की ओर आ रहे थे। हिसार रोड पर गांव कन्हड़ी के पास हिसार की ओर से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया सागर के सिर के ऊपर से चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि सुनील और विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लोगों का आरोप- सूचना मिलने के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने रोष जता रहे लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया, उसके बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

मजदूरी करने के लिए टोहाना आ रहे थे तीनों युवक
घायल युवकों के परिजनों ने सुनील, सागर और विक्की कई सालों से टोहाना में पल्लेदार के रूप में मजदूरी करते थे। वह रोजाना बाइक पर ही टोहाना आते थे। शुक्रवार सुबह भी तीनों अपना सामान और खाने का टिफिन लेकर टोहाना में काम करने के लिए आ रहे थे। इसी बीच प्राइवेट बस चालक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।
कोट
पुलिस ने मृतक सागर के भाई सुनील की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 337 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना टोहाना

टोहाना के गांव कन्हड़ी के पास बस की टक्कर के बाद रोड किनारे पड़ी बाइक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें