फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निरीक्षण में एक अध्यापक मिली गैरहाजिर

Tue, 20 Jan 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल के सरकारी स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम आकाश शर्मास्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
जाखल। आकाश शर्मा टोहाना एसडीएम ने मंगलवार को जाखल में स्थित पीएमश्री विद्यालय और सीएचसी का निरीक्षण कर शैक्षणिक, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में एक शिक्षक गैरहाजिर पाया गया, जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया और इसे हाजिरी रजिस्टर में अंकित किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने सरकारी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त पाई गई और मरीजों की सुविधा का जायजा लिया गया। अस्पताल के अन्य हिस्सों की जांच में भी कोई कमी नहीं पाई गई। विद्यालय निरीक्षण में एसडीएम ने विभिन्न कक्षाओं का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया।

उन्होंने शिक्षण संसाधनों के बेहतर उपयोग, कक्षाओं और परिसर में साफ-सफाई, उपलब्ध सुविधाओं के नियमित रखरखाव पर जोर दिया। मिड-डे मील योजना के अंतर्गत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और रसोईघर की स्वच्छता की भी समीक्षा की गई। विद्यालय के शौचालयों की स्थिति, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, विद्यार्थियों के बैठने और अध्ययन की व्यवस्था तथा खेलकूद सुविधाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम आकाश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए और कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य बच्चों और आमजन को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना और शैक्षणिक व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार करना है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें