भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी बस स्टैंड के समीप दो मोटर साइकिलों की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका पति विजय पासवान (33) निवासी गांव कुताबढ़, जिला सिरसा अपने गांव से खाबड़ाकलां में झाड़ा लगवाने जा रहे थे। गांव पीलीमंदोरी के बस स्टैंड के समीप सामने से भट्टूकलां कि ओर से जा रहे एक मोटर साइकिल सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिस कारण उसके पति सड़क पर मुंह के बल गिर गये थे तथा वह सड़क से नीचे कच्चे में गिर गई। जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। यहां डाक्टर ने विजय पासवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पत्नी के बयान पर अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।