रतिया। सदर पुलिस ने नागपुर निवासी एक व्यक्ति को 1 किलो 400 ग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बग्गा राम निवासी नागपुर के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार सदर पुलिस की एक टीम गश्त के तहत नागपुर से हांसपुर की तरफ जा रहे थे। जब नागपुर से करीब 1 किलो मीटर आगे विश्वकर्मा सर्विस स्टेशन के सामने पहुंचे तो सड़क की दाहिनी तरफ भाटो की ढाणी के रास्ते पर एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लेकर आ रहा था। सामने पुलिस की गाड़ी को आता देखकर वापस जाने लगा तो पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उक्त व्यक्ति के हाथ में पकड़े प्लास्टिक थैले से 1 किलो 400 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।