फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में एक पटवारी के जिम्मे 4 गांवों का बोझ

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ​स्थित जिला पटवार भवन। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पटवारियों के पद लंबे समय से खाली होने के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में केवल 51 पटवारी ही कार्यरत हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 165 है। राजस्व विभाग के अनुसार 114 पद खाली पड़े हैं, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


एक-एक पटवारी को नियम के विपरीत 3 से 4 गांवों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आमतौर पर हर पटवारी को केवल एक सर्कल में काम करना चाहिए ताकि काम सुचारू रूप से चले, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। इससे पटवारियों को एक गांव से दूसरे गांव लगातार दौड़ना पड़ता है और रिकॉर्ड में देरी होती है।

राजस्व रिकॉर्ड, भूमि से जुड़े कार्य और किसानों के मामलों को संभालने में भी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों और किसानों ने कहा कि पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण उन्हें कई बार कार्यालय जाकर लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन




आमजन और किसानों की बढ़ी मुश्किलें

पटवारियों की इस कमी का सबसे बड़ा खामियाजा आमजन, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य करवाने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है। इंतकाल दर्ज कराने के लिए लोगों को हफ्तों इंतजार करना पड़ता है। जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और डोमिसाइल के सत्यापन के लिए ग्रामीणों को पटवारियों के पीछे चक्कर लगाने पड़ते हैं।



अभी 6 माह का करना होगा इंतजार



सरकार की ओर से नए पटवारियों की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब 6 माह तक उनका प्रशिक्षण चलने के बाद सरकार उन्हें जिला अलॉट करेगी। जिले में करीब 52 नए पटवारी प्रशिक्षण लेने के लिए आए थे। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इनको स्टेशन अलॉट कर पटवारियों के सिर से बोझ कम करेंगी।

-

सरकार को पूरे प्रदेश में पटवारियों के खाली पदाें को भरना चाहिए। एक पटवारी के पास करीब 3 से 4 सर्कल का कार्यभार है। जिस कारण पटवारियों के साथ-साथ आम जन को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


- सुरेश कुमार, जिला प्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें