फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के प्रत्येक खंड में बनेगा एक-एक मॉडल गांव, दिए निर्देश

Mon, 09 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती। सूचना वि
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव तथा शहरी वार्ड में बेसहारा पशुओं के लिए निर्धारित फीडिंग जोन बनाए जाएं। जिले में बनाए गए सभी शेल्टर हाउस व फीडिंग जोन में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिससे आमजन को यह जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने प्रत्येक बीडीपीओ को अपने-अपने ब्लॉक में एक मॉडल विलेज विकसित करने के भी निर्देश दिए। शहरी व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन और कूड़ा-कचरे के नियमित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीसी ने बैठक में गांवों में ई-लाइब्रेरी, महिला सांस्कृतिक केंद्र, व्यायामशाला सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार ने अवगत कराया कि गांवों में फिरनी, स्ट्रीट लाइट, ई-लाइब्रेरी, महिला सांस्कृतिक केंद्र व व्यायामशाला से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। डी-प्लान के अंतर्गत 116 में से 93 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, एससी-बीसी चौपाल, महिला चौपाल, ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें