फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीपीपी से 7 माह में जिले के एक लाख गरीब बने अमीर

Tue, 05 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
डिपो पर राशन लेने आए लोग। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। जुलाई माह में जिले में 1 लाख 91 हजार 432 राशन कार्ड थे, जो अगस्त में घटकर 1 लाख 85 हजार 260 रह गए हैं। यानी एक ही महीने में 6 हजार 172 राशन कार्ड सरकार या विभाग की ओर से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


जुलाई माह में करीब 7 लाख सदस्य राशन ले रहे थे, जिनकी संख्या अगस्त माह में करीब 6 लाख 76 हजार के करीब रह गई है। राशन कार्ड लाभार्थियों की संख्या में इस कमी का मुख्य कारण परिवार पहचान पत्र को माना जा रहा है। प्रदेश सरकार सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से परिवारों की आय और पात्रता का सत्यापन किया जा रहा है।

जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक पाई जाती है, उनके राशन कार्ड स्वतः ही रद्द कर दिए जाते हैं। इसके अलावा, ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो गई है या जो सरकारी नौकरी में हैं, उनके नाम भी सूची से हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-

सात माह में करीब एक लाख लोग राशन की सुविधा से हुए बाहर

सरकार व विभाग की ओर से लगातार राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। किसी की आय अधिक बताकर राशन कार्ड काटा जा रहा है तो किसी के परिवार पहचान पत्र में चार पहिया वाहन दर्ज होने के कारण राशन कार्ड कट रहा है। इस तरह से सात माह में करीब एक लाख सदस्यों को राशन कार्ड की योजना से बाहर किया गया है। वहीं अगस्त माह में अभी तक करीब 19 हजार सदस्य राशन कार्ड योजना से बाहर किए गए हैं।

-

राशन कार्ड काटना या बनवाना विभाग के अधीन नहीं आता है। विभाग सिर्फ संख्या के हिसाब से डिपो पर राशन भेजता है। इस बारे में संबंधित विभाग ही कुछ बता सकता है।
विज्ञापन


- विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें