फतेहाबाद में छात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना मुक्त होने के बाद जिले में मंगलवार को दो नए केस मिले हैं। सोमवार को जिला कोरोना मुक्त हो गया था लेकिन भट्टू क्षेत्र में दो नए केस मिलने के बाद एक बार फिर से एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में कोरोना के 274 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 136 और एंटीजन के 138 सैंपल शामिल हैं। जांच में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि अभी आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। मंगलवार को संक्रमण दर 0.73 फीसदी रही है। जिले में अब तक कोरोना के 3 लाख 96 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20008 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल जिले में 19 हजार 505 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
1321 बच्चों को लगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन
जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर 45 स्कूलों में कैंप लगाया गया। इसके चलते जिले में 12 से 14 आयु वर्ग का रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ है। जिले में 1321 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई। जिले में अब तक 2595 बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है। अधिकारियों की माने तो जिले में करीब 52 हजार बच्चों का टीकाकरण होना है।
मंगलवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 15
45 से 59 साल 14
18 से 44 साल 52
15 से 17 साल 107
12 से 44 साल 1321
कोट
12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण स्कूलों में शुरू हो गया है। लोगों से अपील है कि वह बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं। स्कूल व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन