फतेहाबाद। नगर परिषद की अव्यवस्था और हाउस की रही आपसी खींचतान का खमियाजा शहर के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करीब डेढ़ हजार विद्यार्थी भुगत रहे हैं। नगर परिषद धर्मशाला रोड से मॉडल संस्कृति स्कूल तक करीब 500 मीटर गली का निर्माण नहीं करवा पा रहा है और विद्यार्थी दलदल के बीच में से होकर गुजरने को मजबूर हैं। स्कूल प्रशासन दो बार नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और एक बार उपायुक्त अजय सिंह तोमर को पत्र लिख चुका है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। स्कूटी पर आने वाले विद्यार्थी तो चोटिल तक हो रहे हैं।
वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा का कहना है कि सीसी गली का निर्माण होना है। एस्टीमेट तैयार हो चुका है लेकिन नगर परिषद प्रधान हस्ताक्षर ही नहीं कर रहे हैं। प्रधान के हस्ताक्षर के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 17 लाख से गली का निर्माण होना है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गली में पानी निकासी को लेकर पाइप लाइन बिछाई थी। इसके चलते यहां पर गली को उखाड़ा गया। यहां पर आरसीसी गली बनना प्रस्तावित है। अगर आरसीसी गली बनती है तो खासकर विद्यार्थियों को सुविधा होगी और पानी का जलभराव नहीं होगा। फिलहाल यहां रास्ते में दलदल होने से विद्यार्थियों को बाल भवन के रास्ते होकर ठाकर बस्ती या फिर उसके सामने क्लाथ हाउस की गली से होकर गुजरना पड़ रहा है। संवाद
16 करोड़ के प्रोजेक्ट अटके, नहीं मिली मंजूरी
विकास कार्य लागत
सीसी सड़क वनिश्का के घर से मंदिर वार्ड 14
14 लाख
सीसी सड़क वार्ड 20 में शिव मंदिर के पीछे
19 लाख
वार्ड 2 में विचार आश्रम मंदिर सड़क निर्माण
06 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल में सड़क का निर्माण
28 लाख
वार्ड 11 में सीसी सड़क का निर्माण
22 लाख
वार्ड 14 में भांभू वाली गली
17 लाख
वार्ड 10 में सेवा राम गली का निर्माण
06 लाख
वार्ड 14 में सूर्य इन्कलेव में सड़क का निर्माण
10 लाख
वार्ड 7 में शनि मंदिर के पास सड़क का निर्माण
14 लाख
वार्ड 8 में सपना ब्यूटी पार्लर के पास सड़क निर्माण
15 लाख
वार्ड 8 में राम मिस्त्री वाली गली
15 लाख
वार्ड 2 में सरकारी स्कूल वाली गली निर्माण
17 लाख
वार्ड 9 में वर्मा कुल्फी वाली गली का निर्माण
16 लाख
वार्ड 9 में पूर्ण कंबोज वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 11 में हरभजन पटवारी वाली गली का निर्माण
17 लाख
वार्ड 10 में मैन रोड से टावर के बीच सड़क निर्माण
19 लाख
वार्ड 5 बिल्लू कुमार वाली गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 7 में बाला जी होटल के पास गली का निर्माण
25 लाख
वार्ड 2 में ओम निवास स्कूल वाली गली
28 लाख
वार्ड 5 में माजरा रोड तक सड़क का निर्माण
48 लाख
आटो मार्केट में दीवारों पर पेंट
20 लाख
आटो मार्केट में शौचालयों की रिपेयरिंग
8.5 लाख
वार्ड 10 में रिपेयरिंग का काम
10 लाख
वार्ड 3 में रिपेयरिंग का काम
10 लाख
वार्ड 3 में रेगर बस्ती में सड़क रिपेयरिंग
24 लाख
ये हैं मुख्य प्रोजेक्ट
चिल्ली झील में सुंदरीकरण का काम
2.49 करोड़
बाईपास पर साइकिल ट्रैक का निर्माण
2.80 करोड़
वार्ड 27 कीर्ति नगर में में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण
6.20 करोड़
विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय लोग भी परेशान
मैं इस गली मेंं किराये के मकान में रहता हूं। करीब 6 माह पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए गली को तोड़ा गया था। जिसके बाद गली को दोबारा नहीं गया है।
-राहुल, स्थानीय निवासी
मेरी इस गली में फोटोस्टेट की दुकान है। हमने स्कूल के शिक्षकों के साथ मिलकर कई बार नगर परिषद प्रधान से मिल चुके हैं और शिकायत दी है। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश से गली में कीचड़ हो गया। कई छात्रों को चोट भी लग चुकी है।
-कुलदीप सचदेवा, दुकानदार।
मैं राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शिक्षक हूं। गली टूटी होने के कारण यहां कीचड़ जमा रहता है। जिसके कारण स्कूल के छात्र-छात्राओं को बाल भवन वाली से घूमकर आना पड़ता है। कई विद्यार्थी तो कीचड़ में फसल गिर भी चुके है, मगर फिर भी प्रशासन गली निर्माण के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सलीम, शिक्षक।
-
स्कूल के मेन गेट के सामने की गली टूटी होने की शिकायत मैं दो बार नगर परिषद प्रधान को और एक बार जिला उपायुक्त को दे चुका हूं। गली टूटी होने के कारण स्कूल गेट का रास्ता बंद हो चुका है। िविद्यार्थियों को घूमकर जाना पड़ रहा है। प्रशासन को जल्द गली का निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए।
हरमिंदर सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद
कोट
गली का निर्माण का मामला संज्ञान में है। जल्द ही गली का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद