फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने जोड़ा नगर परिषद का पानी कनेक्शन

विज्ञापन
फतेहाबाद में लालबत्ती चौक के पास पानी कनेक्शन को जोड़ते हुए जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने चार दिन पहले नगर परिषद का पानी कनेक्शन काट दिया था जिसे शुक्रवार को जोडऩे के लिए कर्मचारी पहुंचे। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लालबत्ती चौक पर गड्ढा खोदकर कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू किया। दोपहर तक नगर परिषद में पानी का संकट बरकरार रहा और शाम तक तक कनेक्शन जुड़ने के बाद नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने चार दिन पहले दमकल विभाग के लीकेज कनेक्शन को ठीक करते समय नगर परिषद के पानी कनेक्शन को काट दिया था। बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा कनेक्शन गलत तरीके से किया था और उसे जनस्वास्थ्य विभाग ने काट दिया। नगर परिषद की टंकियों में जब पानी खत्म हुआ तो इसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों लगी और जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें