फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सहकारी समिति में धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी गांव मोचीवाली निवासी रामधारी की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां फतेहाबाद की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर गोरखपुर एवं पैक्स लिमिटेड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा गांव मोची स्थित पैक्स की दुकानों के किराये में अनियमितताओं को लेकर जांच करवाई गई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में पैक्स प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों पर वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोप पाए गए।
पुलिस ने मामले के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 28 अक्तूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रामधारी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। मामले में यदि अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



आरोपी ने आरोपों को बताया साजिश
मामले में रामधारी का कहना है कि उन्हें साजिश और षड्यंत्र के तहत झूठा फंसाया गया है। आरोप है कि सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां फतेहाबाद की ओर से तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मानहानि का इस्तगासा दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें