फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में शुरू होंगे पांच सुलभ शौचालय, मिली अनुमति

विज्ञापन
फतेहाबाद के पपीहा पार्क का शौचालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में पांच सार्वजनिक शौचालय शुरू होने जा रहे है। नगर परिषद पांच सार्वजनिक शौचालयों को सुलभ को सौंपने जा रहा है। नगर परिषद ने सुलभ शौचालय शुरू करने के लिए जिला नगर आयुक्त कार्यालय में प्रस्ताव भेजा था। बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

शौचालयों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी सुलभ की होगी। इसके अलावा यहां पर 24 घंटे कर्मचारी भी तैनात रहेगा। नगर परिषद अब सात दिन में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन के साथ एग्रीमेंट करके इन पांच शौचालयों को सौंप देगा। अगर योजना सिरे चढ़ती है तो शहर के अन्य सभी सार्वजनिक शौचालयों को नगर परिषद सुलभ को सौंपने का फैसला ले सकता है।
सुलभ को दिए जाएंगे ये शौचालय
पपीहा पार्क
पुराना बस स्टैंड के पास
ऑटो मार्केट
स्वर्ण जयंति हेरिटेज पार्क
मल्टीपर्पस पार्किंग थाना रोड
शौचालय में जाने की नहीं देनी होगी फीस
नगर परिषद जिन शौचालयों को सुलभ को सौंपेगा। उनकी साफ-सफाई की पूरी जिम्मेदारी सुलभ की होगी। यहां पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेगा। अहम बात यह है सुलभ शौचालय में जाने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

-
प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो शहर के सभी शौचालय संभालेगा सुलभ
शहर में 16 शौचालय हैं और 14 यूरिनल प्वाइंट हैं। इन शौचालयों और यूरिनल प्वाइंट की साफ-सफाई का जिम्मा पहले निजी एजेंसी के पास था। एजेंसी का ठेका खत्म होने के बाद नप कर्मचारी ही सफाई कर रहे हैं। नप ने नया ठेका नहीं दिया। नप अधिकारियों का कहना है कि सुलभ को अभी फिलहाल पांच शौचालय दिए जा रहे हैं। अगर प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो सभी शौचालय सुलभ को सौंपे जाएंगे।
लंबे समय लटका था प्रोजेक्ट
शहर के शौचालयों के साफ-सफाई की खराब व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने योजना करीब छह माह पहले बनाई थी। लेकिन ये योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। नप अधिकारियों ने दोबारा प्रस्ताव बनाकर जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा के पास भेजा। डीएमसी ने प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी।
कोट
शहर में पांच शौचालयों को सुलभ को सौंपने की अनुमति मिल गई है। सुलभ ही शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था संभालेगी। इसके अलावा यहां पर कर्मचारी भी तैनात रहेगा। शहर के लोगों की लंबे समय से ये मांग थी। जल्द ही सुलभ के साथ अनुबंध करके सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें