ज्ञात रहे कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के होटल में मृत मिली थी। इस मामले में सोनाली की हत्या का आरोप सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा।
हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भूथन कलां की बेटी और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि ड्रग मामले में सुधीर सांगवान व सुखविंद्र को भले ही जमानत मिल गई हो, यह अदालत का मामला है। सोमवार को हत्या मामले में दोनों आरोपियों की गोवा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है और उनकी जमानत रद्द करवाने के लिए हमारा वकील पूरी लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के होटल में मृत मिली थी। इस मामले में सोनाली की हत्या का आरोप सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनाली फोगाट को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने एक होटल में ड्रग दी थी उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी।