फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली की रात जली पराली और पटाखों ने फोड़ा प्रदूषण का बम

विज्ञापन
फतेहाबाद में अतिबाजी करते  शहर के लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में दिवाली की रात खेतों में जली पराली और पटाखों ने प्रदूषण का बम फोड़ा है। 48 घंटे में ही एक्यूआई का औसत स्तर 68 से बढ़कर 322 तक पहुंच गया है। एक अनुमान के अनुसार, जिलेभर में सवा करोड़ रुपये के पटाखे जले हैं, जिससे प्रदूषण में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन स्टालों व गोदामों में प्रदूषण कारक पटाखों की बिक्री भी धड़ल्ले से हुई। पटाखे जलाने के दौरान शहर के दो युवक झुलस गए।
विज्ञापन


फतेहाबाद में दिवाली की रात भी किसानों ने पराली जलाने से कोई परहेज नहीं किया। अधिकारियों के अवकाश पर होने का फायदा उठाते हुए किसानों ने रात को अपने खेतों में पराली को आग लगाई। जिले में हरसेक ने 24 स्थानों की फायर लोकेशन कृषि विभाग के पास भेजी है। वहीं अन्य स्रोतों से कृषि विभाग के पास 35 शिकायतें आई हैं, जिससे पराली जलाने के मामलों की गिनती 400 पार पहुंच गई है। हरसेक ने अब तक कृषि विभाग को 399 स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है। कृषि विभाग अब तक 217 किसानों को पराली जलाने के मामले में पांच लाख 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना कर चुका है।


जिले में फोड़े गए करीब सवा करोड़ के पटाखे
फतेहाबाद जिले में दिवाली की रात को करीब सवा करोड़ रुपये के पटाखे जलाए गए हैं। एक ओर पराली तो दूसरी ओर पटाखे जलने के कारण फतेहाबाद में एक्यूआई अब तक का सबसे अधिक स्तर रहा। फतेहाबाद में सोमवार को एक्यूआई का अधिकतम स्तर 494 जबकि औसत 322 आंका गया। शहर के साथ-साथ गांवों में भी जमकर पटाखे बजाए गए और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता रहा।
विज्ञापन


पटाखे बजाते समय दो युवक झुलसे
फतेहाबाद में पटाखे बजाते समय दो युवक भी झुलस गए। बीघड़ रोड पर कौशल कुमार व योग नगर में दर्पण पटाखों के कारण झुलस गए। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।
कोट

दिवाली की रात को भी जिले में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी मुस्तैद थे और कई स्थानों पर पुलिस की मदद से आग बुझाई गई। अब तक 217 किसानों को पांच लाख 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें