फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से कटे 1.77 लाख रुपये, केस दर्ज

Mon, 27 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव कन्हड़ी निवासी एक महिला के खाते से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत साइबर थाना में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कन्हड़ी निवासी 22 वर्षीय दीपक ने बताया कि 30 दिसंबर को उसके पिता सुरेश कुमार के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज आया, जिसमें बजाज कार्ड बनवाने के लिए लिंक आया हुआ था। उसने उक्त लिंक खोला और उसमें अपने मोबाइल नंबर व ई मेल आईडी की सारी डिटेल भर दी। जिसके बाद उसके भाई रोहित के मोबाइल नं पर ओटीपी आया तो उसने लिंक में ओटीपी भर दिया।
इसके बाद यह लिंक अपने आप बंद हो गया तो उसने सोचा कि कुछ दिन में बजाज कार्ड बन कर आ जाएगा। दीपक ने कहा कि 6 जनवरी को उसने अपनी माता सुनीता के केनरा बैंक के खाते को चेक किया, जिसमें से 1,77, 000 रुपये की राशि कट चुकी थी। उसने बताया कि उसकी माता का खाता भी वह प्रयोग करता है। जिनके खाते से 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक कई ट्रांजेक्शन हुई मिली। उसने बताया कि उसने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। साइबर फ्राड होने के डर से सभी मैसेज डिलिट कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें