फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। भूना रोड स्थित सरकारी कॉलेज में पूर्व छात्र गुरदीप की पूर्व छात्र संदीप द्वारा दो दोस्तों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है। वहीं मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। कॉलेज प्राचार्य राजेश सैनी की ओर से सभी स्टाफ सदस्यों को नोटिस जारी कर सभी बच्चों के आई कार्ड चेक करने के आदेश दिए हैं तथा बिना आई कार्ड के आने वाले बच्चे को कक्षा में न बैठने देने की बात कही है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य राजेश सैनी ने बताया कि कॉलेज में मर्डर की घटना के बाद कोई अनजान व्यक्ति न आ पाए इसको लेकर बिना आई कार्ड के बच्चों की एंट्री बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह उन्होंने स्वयं, स्टाफ के साथ गेट पर बच्चों के आई कार्ड चेक किए तथा सुबह कक्षा में जाने के बाद बच्चों के बैग भी चेक करवाए हैं, ताकि कोई बच्चा हथियार साथ न लेकर आ सके। उन्होंने बताया कि तीसरे नोटिस में बताया गया कि कोई भी अभिभावक सीधा बच्चों से मिलने की बजाय कॉलेज प्रिंसिपल में उनके रूम में ही मिले। कैमरों की डीवीआर को भी ठीक करवा दिया गया है।
कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि मर्डर की घटना के चलते कॉलेज में आने वाले बच्चों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन कॉलेज प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी, बच्चे बिना डर के कॉलेज में आकर शिक्षा ग्रहण कर सकते है। कॉलेज में डीवीआर सिस्टम को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएचओ
इस बारे में एसएचओ संजय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। शीघ्र आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें