फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला टकराया डिवाइडर से, डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। भगत सिंह चौक के पास सोमवार अलसुबह टोहाना रोड पर एक बड़ा ट्राला डिवाइडर से टकरा गया। इससे रोड पर बना हुआ डिवाइडर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्राला रतिया टोहाना मार्ग के बीच में ही फंसकर रह गया। जिस जगह पर ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह शहर का सबसे व्यस्त चौक होने के कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और ट्राले के फंसे होने के चलते कई बार लंबा जाम भी इस रोड पर लग गया। बताया गया है कि आज सुबह टोहाना की तरफ से एक बड़ा ट्राला फतेहाबाद रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जब ट्राला भगत सिंह चौक के पास पहुंचा तो अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड के बीचोंबीच डिवाइडर से जा टकराया जिससे ट्राला और डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस कर्मचारियों के पास भी क्रेन इत्यादि न होने के कारण शाम तक रोड के बीचोंबीच ही खड़ा रहा जिस कारण आने जाने वाले वाहन चालक काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें