फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होटलों और ढाबों पर कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Tue, 25 Feb 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में दुकान पर मिले घरेलु सिलिंडरों को कब्जे में लेते हुए अ​धिकारीस्त्रोत विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग की ओर से गठित की गई टीम ने मंगलवार को शहर के कई होटलों, ढाबों व दुकानों पर छापे मारे। टीम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों व होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान 15 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग की इस कार्रवाई का पता अन्य दुकानदारों को पता चला तो वे दुकानें बंद करके चले गए। डीएफएससी विनीत जैन द्वारा गठित की गई टीमों ने जवाहर चौक, डीएसपी रोड, भूना रोड और हिसार रोड के विभिन्न होटलों और ढाबों पर छापे मारे। टीम ने हरिओम स्वीट से 11 घरेलू गैस सिलिंडर व जवाहर चौक में बने मुल्तानी ढाबा से चार घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए।
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र अहलावत ने बताया कि यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध रूप से उपयोग को रोकने के लिए की गई है। टीम ने इस गाड़ी में गैस भरने वाली एक दुकान पर जांच की लेकिन वहां पर टीम को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के अलावा इंस्पेक्टर संदीप लोहान, कुलदीप, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सहित बस स्टैंड चौकी इंचार्ज प्रगट सिंह आदि मौजूद रहे। खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग की ओर से पुलिस को भी कार्रवाई करने के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें