फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जहां भी गई गंदगी मिली, सफाई न होना मतलब प्रशासन नाकाम : सैलजा

Tue, 25 Feb 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक की अध्यक्
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में पेयजल समस्या और शहर में सफाई की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर सांसद ने अधिकारियों को फटकारा।
विज्ञापन


सांसद ने बैठक में यह तक कहा कि शहर में जहां भी गई हूं गंदगी मिली है, सफाई न होना मतलब प्रशासन नाकाम है। इस दौरान डीएमसी ने कहा कि शहर में सफाई को लेकर पूरे संसाधन लगाए हुए हैं लेकिन लोग सहयोग नहीं करते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि प्रशासन काम करेगा तो लोग भी सहयोग करेंंगे।

बैठक में गांव भिरड़ाना में पेयजल समस्या का मुद्दा भी छाया रहा। सांसद ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा कि गांव भिरड़ाना में दिसंबर माह से पेयजल समस्या है, इसका समाधान नहीं हुआ है। सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यहां कब तक ग्रामीणों को चार दिन बाद पानी मिलता रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि समस्या का समाधान करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, प्रतीक हुड्डा, सुरेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्रोई, जिप सीईओ सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई, एसएन राय, जसवंत सिंह, कार्यकारी अभियंता संदीप सहारण, संजीव मेहता, केसी कंबोज, देवेंद्र सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीआरओ श्याम लाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

-

बिना तैयारी पहुंचे अधिकारी, सांसद बोलीं- खंड स्तर की चाहिए रिपोर्ट

सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें और आगामी बैठक में खंड व विधानसभा क्षेत्रवार रिपोर्ट तैयार करके लाएं। जबकि बैठक में अधिकारी जिला स्तर की रिपोर्ट पहुंचे थे। बैठक में सांसद ने नेशनल हाइवे, रेलवे, परिवहन, उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, मनरेगा, पीएम ग्राम सड़क योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना, पीएम स्वच्छता योजना, रू-अर्बन, एनएचएम, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, पीएम मातृत्व वंदना योजना, पीएम ग्राम ज्योति योजना सहित केंद्र सरकार की प्रायोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की और लक्ष्य निर्धारित योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

-

दौलतपुर-हिजरावां रोड पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

सांसद ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बजट में फतेहाबाद जिले के लिए हुई घोषणाओं की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें। हाईवे अधिकारियों को माजरा के कट तथा दौलतपुर-हिजरावां रोड पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे अधिकारियों से कहा कि वे टोल प्लाजा पर आपातकालीन क्रॉसिंग को बेहतर बनाए। आपातकालीन वाहनों को नियमानुसार क्रॉस करने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए सिस्टम को सुधारा जाए और यातायात को सुगम करें।

-

विधायक बोले लापरवाही से गई 12 जानें

बैठक में विधायक बलवान सिंह ने कहा कि गांव सरदारेवाला के घटनाक्रम में सिंचाई विभाग के लापरवाही के कारण 12 लोगों की जान गई है। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नहर के साथ सड़क गलत बनी है। सांसद ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे नहरों पर बने पुल और सड़कों पर रेलिंग करवाना सुनिश्चित करे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटनाएं न हो सकें।

-

बैठक में नहीं पहुंचे जीएम

बैठक में रोडवेज महाप्रबंधक नहीं पहुंचे। इसको लेकर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में जीएम की जगह यातायात प्रबंधक पहुंचे थे।

-

बैठक में मीडिया की एंट्री की गई बंद, कार्यकर्ताओं से कहा शोर मत करो

सांसद पहली बार बैठक लेने के लिए पहुंची। बैठक की जगह उपायुक्त कार्यालय के सभागार में रखी गई। जहां पर अव्यवस्था रही। बैठक शुरू होने से पहले ही मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई। इससे पहले बैठक हॉल के बाहर कार्यकर्ताओं ने मिलने का प्रयास किया और भीड़ जुट गई। इस दौरान सैलजा ने कार्यकर्ताओं को शिकायतकर्ताओं को कहा कि शोर मत मचाओ। शोर मचाओगे तो काम नहीं होगा।

-

फतेहाबाद और टोहाना के विधायक रहे मौजूद

बैठक में विधायक बलवान सिंह, परमवीर सिंह मौजूद रहे लेकिन रतिया विधायक जरनैल सिंह नहीं पहुंचे। इसको लेकर चर्चाएं रही कि हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी। बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने सांसद को अवगत कराया कि जिले में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है। विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से करवाए जा रहे हैं। जिन विकास योजनाओं पर निर्माण चल रहा है, उन्हें तय समय में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें