फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: फतेहाबाद के होमगार्ड को मौत ले गई नूंह, गुरुग्राम में लगी थी अस्थायी ड्यूटी, गांव में पसरा मातम

Tue, 01 Aug 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

होमगार्ड गुरसेवक सिंह पुलिस गाड़ी में गुरुग्राम से मेवात की ओर जा रहे थे तो उपद्रवियों ने गाड़ी पर पथराव व फायरिंग कर दी। इससे दो होमगार्ड की मौत हो गई। इनमें एक गुरसेवक सिंह था। गुरसेवक अपने पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
होमगार्ड की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरी निवासी 32 वर्षीय होमगार्ड गुरसेवक सिंह की नूंह में हुई हिंसा में मौत हो गई है। पिछले महीने उसकी अस्थायी ड्यूटी गुरुग्राम के खेड़की दौला थाने में लगाई गई थी।

विज्ञापन


पिता का इकलौता बेटा
बताया जा रहा है कि सोमवार को होमगार्ड गुरसेवक सिंह पुलिस गाड़ी में गुरुग्राम से मेवात की ओर जा रहे थे तो उपद्रवियों ने गाड़ी पर पथराव व फायरिंग कर दी। इससे दो होमगार्ड की मौत हो गई। इनमें एक गुरसेवक सिंह था।

गुरसेवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमे छह साल की बेटी व चार साल का बेटा है। गुरसेवक 10 साल पहले होमगार्ड लगा था। उसकी ड्यूटी पहले फतेहाबाद में ही थी। ग्रामीणों के अनुसार 7 जुलाई को उसे गुरुग्राम के खेड़की दौला थाने में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें