नगर परिषद में ठीक करवाया गया वाटर कूलर और आरओ सिस्टम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने पीने के पानी के स्थायी समाधान की व्यवस्था को लेकर संज्ञान ले लिया है। नप अधिकारियों ने शुक्रवार को परिसर में खराब हुए वाटर कूलर और आरओ सिस्टम को ठीक करवा दिया है। ईओ नगर परिषद ने स्थायी समाधान से पहले कार्यालय में पानी के कैंपर बंद करवा दिए थे।
इसको लेकर कर्मचारियों व आमजन को परेशान होना पड़ रहा था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने बुधवार के अंक मे प्रमुखता से उठाया था। अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए ठीक करवा दिया है। वाटर कूलर और आरओ सिस्टम ठीक होने से नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी फायदा होगा।
दो साल से आ रहे थे कैंपर, करवा दिए गए बंद
नगर परिषद में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया गया था। करीब 6 माह बाद ही आरओ सिस्टम खराब हो गया। इसके बाद नप कार्यालय में रोजाना 15 से 20 कैंपर पानी के आ रहे थे। नप अधिकारियों ने एक माह माह पहले संबंधित कर्मचारियों को वाटर कूलर और आरओ सिस्टम ठीक करवाने के लिए कहा था लेकिन नहीं करवाया गया। नप ईओ ने पानी के कैंपर बंद करवा दिए लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं की गई थी।
कोट
नप परिसर में लगे वाटर कूलर और आरओ सिस्टम को ठीक करवा दिया गया है। किसी को भी पीने के पानी को लेकर दिक्कत नहीं होगी।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक