फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग ने तीन गुना बढ़ाई मोटरों की क्षमता

Sun, 11 May 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बदली बदली जा रही मोटरस्त्रोत जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर में पानी सप्लाई को लेकर मोटरों के खराब होने के कारण आने वाली दिक्कत अब नहीं आएगी। जनस्वास्थ्य विभाग ने 12 साल पुरानी मोटरों को बदल दिया है। यहां तक की इसकी क्षमता को भी तीन गुना तक बढ़ाया गया है। खैरातीखेड़ा रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रविवार को मोटरों को बदला। इसके चलते शहर में दो समय की पानी सप्लाई बंद रही। हालांकि इसको लेकर शहरवासियों को रविवार को परेशानी झेलनी पड़ी। मोटरों को बदलने के काम के चलते शनिवार शाम और रविवार सुबह पानी की सप्लाई बंद रही।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि खैराती खेड़ा रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में करीब 12 साल पहले मोटरें लगाई गई थी। इन मोटरों की क्षमता पहले 1200 एलपीएम थी जिसे अब 3500 एलपीएम किया गया है। मोटरों की क्षमता कम होने और लोड ज्यादा होने के कारण ये इसमें तकनीकी दिक्कत भी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने बनवाया है नया टैंक

जनस्वास्थ्य विभाग के खैरातीखेड़ा रोड पर पहले दो वाटर स्टोरेज टैंक हैं। इसके अलावा अब एक और टैंक बनाया गया है। इसका फायदा ये होगा कि लंबी नहरबंदी के दौरान शहर में पानी की दिक्कत नहीं होगी। हालांकि अभी नहरों में हुई पानी किल्लत के चलते टैंक में स्टोरेज नहीं हो पाई है। जनस्वास्थ्य विभाग ने 8 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत इस स्टोरेज टैंक को बनवाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में पुरानी पेयजल पाइपों को बदला गया है। इसके अलावा वैध हुई कॉलोनियों में नई पाइप लाइन बिछाई गई है।

-
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पुरानी मोटरों को बदला गया है। मोटर पुरानी होने के कारण दिक्कत हो रही थी। मोटरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें