फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 12 थानों में बने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, पुलिसकर्मी यहीं से कोर्ट में होंगे पेश

Sat, 22 Feb 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पुलिस थाने में कोर्ट में गवाही के लिए लगाया गया वीडियो कांफ्रेसिंग सिस्टमस्त्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग कर्मचारियों को अब कोर्ट में गवाही के लिए नहीं जाना होगा। बल्कि वे थाने में बैठकर ही गवाही और हाजिरी दे सकेंगे। भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस के लागू होने के बाद इस प्रक्रिया में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


जिले के 12 थानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में बनाए गए हैं। यहीं से पुलिस अधिकारी, जांच अधिकारी किसी भी मामले में कोर्ट में हाजिरी लगाएंगे और गवाही देंगे। जांच अधिकारियों को इसको लेकर प्रशिक्षित किया जा चुका है। हालांकि किसी मामले में कोर्ट भी तय करेगा कि गवाही वीसी के जरिए होगी या फिर फिजिकल तौर पर रहेगी।

ऐसा होने से थाने में ही पुलिस कर्मचारियों की हाजिरी अधिक रहेगी और जनता के काम भी तुरंत होंगे और शिकायतों का निपटारा करने में भी तेजी जाएगी। आमतौर पर ये रहता है कि अधिकतर जांच अधिकारी कोर्ट में गवाही के चलते थाने से बाहर रहते हैं। ऐसे में आमजन की शिकायत के समाधान का काम भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


- प्रत्येक थाने में बनाया गया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम

जिले में 12 थाने हैं। जिसमें शहर और सदर फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, साइबर क्राइम, भूना, भट्टूकलां, जाखल, यातायात, महिला थाना शामिल हैं। इन थानों में पुलिस विभाग की तरफ से टीवी स्क्रीन, स्पीकर, माइक, कैमरा, इंटरनेट की सुविधा दी गई है।

- इस साल से बीएनएस के तहत दर्ज हुए मामले

थाना मामले हुए दर्ज

भट्टूकलां 34

भूना 49

शहर फतेहाबाद 65

शहर रतिया 44

शहर टोहाना 78

साइबर क्राइम थाना 11

जाखल 23

सदर फतेहाबाद 66

सदर रतिया 24

सदर टोहाना 38

- ई-साक्ष्य एप में दर्ज होगी बरामदगी

पुलिस विभाग नए कानून को पूरी तरह से लागू करने में जुटा है। ई-साक्ष्य एप भी जारी की गई है। जांच अधिकारी किसी मामले में की गई बरामदगी का रिकॉर्ड इसमें दर्ज करेंगे। इससे पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा।

- ई समन प्रणाली लागू

नए कानून के तहत ई समन प्रणाली को भी लागू किया गया है। इससे पुलिसकर्मियों का समय बचेगा। इसके तहत संबंधित के पास व्हाट्सएप के जरिये समन भेजा जाएगा। इसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

- थानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम स्थापित कर दिए गए हैं। वीसी को लेकर कोर्ट व थाना स्तर पर लिंक का आदान-प्रदान हो गया है। इससे पुलिस अधिकारी व थानों में कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हाजिरी लगा सकते हैं। कर्मचारियों के समय की बचत होगी और आमजन की शिकायतों के निपटान में तेजी आएगी।
विज्ञापन


- जयपाल सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें