फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब भगोड़ों के खिलाफ अभियान शुरू... 15 अपराधियों की संपतियां कुर्क करने की तैयारी, अब तक 370 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । फतेहाबाद पुलिस ने उद्घोषित भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत अबत क फतेहाबाद जिले में विभिन्न मामलों में भगोड़े चल रहे 370 अपराधियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। इसके अलावा भगोड़े चल रहे 15 कुख्यात अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपति कुर्क करने की प्रक्रिया पुलिस विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन अपराधियों पर हत्या, एनडीपीएस, लूट, धोखाधड़ी, अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि इन अपराधियों की संपत्तियों को सीआरपीसी की धारा 82 व 83 के तहत विधि अनुसार अटैच (कुर्क) किया है।

हर गली पर निगरानी, हर गांव पर नजर

पुलिस की विशेष टीमें लगातार जिले के गांवों, कस्बों, सीमावर्ती इलाकों तथा अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही हैं। तकनीकी संसाधन, सर्विलांस, गुप्त सूचना तंत्र और खुफिया नेटवर्क की मदद से उद्घोषित अपराधियों को दबोचा जा रहा है।
विज्ञापन


-
अब कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा। हम केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर भी सख्त प्रहार कर रहे हैं। भगोड़ों को आर्थिक रूप से भी अपाहिज बनाया जाएगा, ताकि वे अपराध से अर्जित संपत्ति का लाभ न उठा सकें।
विज्ञापन


— सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें